इस महीने सूर्य बदलेंगे अपनी चाल, इन छह राशि वालों का होगा कल्याण

इस महीने सूर्य बदलेंगे अपनी चाल, इन छह राशि वालों का होगा कल्याण

Written by Abhishek Gupta, 07 July 2020.

Sun Transit in July 2020

सूर्य के गोचर को संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। 16 जुलाई को सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। सूर्य इस दिन कर्क राशि में प्रवेश करेगा। सभी ग्रहों में सूर्य को राजा की पदवी मिली हुई है। ज्योतिष में सूर्य को तेज, मान-सम्मान और यश, उच्च पद-प्रतिष्ठा, आदि का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य के इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ेगा। आइए जानते हैं आपकी राशि पर सूर्य के गोचर का प्रभाव।

मेष राशि
सूर्य का गोचर आपके चतुर्थी भाव में होगा। आपको समाज में मान सम्मान मिलेगा। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। सरकारी क्षेत्र से भी अच्छे लाभ मिलेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो नौकरी में आपको अच्छा इंक्रीमेंट और पदोन्नति मिल सकती है। हालांकि माता जी की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

वृष राशि
सूर्य के तीसरे भाव में होने से आपके प्रयासों में वृद्धि होगी। ये प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे। आपके जोश और उत्साह में वृद्धि होगी। आप निडर होकर कार्य करेंगे। आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जो आपके व्यापार को नई दिशा देने में मदद करेंगे। 
मिथुन राशि
सूर्य का गोचर आपके धन भाव में होगा। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। इस दौरान आपके धन में वृद्धि होगी। अगर रुका हुआ पैसा है तो वह आपके पास आएगा। हालांकि इस बीच आपकी वाणी में कठोरता का भाव देखा जाएगा।
कर्क राशि
सूर्य के गोचर से आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी कार्यशैली से बेहद प्रभावित होंगे। पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वभाव में क्रोध और आक्रामकता का भाव देखा जा सकता है। वैवाहिक जीवन में भी आपके इस स्वभाव का नकारात्मक असर पड़ेगा। 
सिंह राशि
सूर्य का गोचर आपके द्वादश भाव में मिलेजुले परिणाम देगा। इस दौरान यह आपके व्यय भाव भाव में प्रवेश करेगा। इस समय यात्रा के भी योग बन रहे है और आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। इस समय आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। 
कन्या राशि
इस राशि वालों के लिए प्रबल सूर्य बहुत ही शुभ परिणाम देगा। यह आपके लाभ भाव में प्रवेश होगा। इस अवधि में आपकी आमदनी बढ़ेगी। आप किसी तरह की उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि आपके अंदर थोड़ा अभिमान बढ़ सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
तुला राशि
आपके दशम भाव में सूर्य का गोचर बहुत ही अनुकूल होगी। खासतौर से कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। गोचर के दौरान सूर्य आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान दिलाएगा। यदि आप अपने कर्मक्षेत्र में दिक्कत का सामना करते आ रहे हैं तो वे समस्याएं दूर होंगी। 

वृश्चिक राशि
आपके भाग्य भाव मे सूर्य का गोचर होगा। इससे आपके भाग्य में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय भी सफल साबित होंगे। इस दौरान आपको नौकरी में स्थानांतरण होंगे।


धनु राशि
सूर्य का गोचर आपके आठवें घर में होगा। इस दौरान थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। खासकर सेहत को लेकर सावधान रहें। धन हानि के भी योग बन रहे है इसलिए इस पर थोड़ा ध्यान दें। वर्तमान परिस्थितियों को लेकर भी मन बेचैन रहेगा। मानसिक तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें।

मकर राशि
इस अवधि में आपको बहुत ज्यादा शुभ परिणाम नहीं मिलेंगे। इस अवधि में सूर्य आपके विवाह भाव में प्रवेश करेंगे जिसके कारण आपके दांपत्य जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव होने की संभावना है। लेकिन व्यापार के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी।
कुंभ राशि
सूर्य का गोचर आपके छठे भाव में होगा। आपको इस अवधि में बहुत ही अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सरकारी क्षेत्र से कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप अपने शत्रुओं को भी मात देने में आप सफल होंगे। यदि कोर्ट कचहरी में आपके खिलाफ कोई मामला है तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है।

मीन राशि
आपके संतान भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस अवधि में आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन में परिस्थितियां आपके विपरीत नजर आ सकती हैं। इस दौरान प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। इसलिए उनकी भावनाओं का ख्याल रखें। संतान को भी किसी प्रकार का कष्ट हो सकता है।

       

Comments

Popular posts from this blog

साल का तीसरा चंद्र ग्रहण

SBI Customers